मणकसास सरपंच ने सरकारी स्कूल में 90% से अधिक लाने वाले विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार देकर करेंगे स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित

मणकसास सरपंच ने सरकारी स्कूल में 90% से अधिक लाने वाले विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार देकर करेंगे स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित
राकेश सैनी
बाघोली।
मणकसास में सरपंच गीता देवी ने 10वीं व 12वीं बोर्ड में 90% से ऊपर अंक लाने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित करेंगे। सरपंच प्रतिनिधि बाबूलाल गुर्जर ने बताया कि पिछली 15 अगस्त को 90% से ऊपर अंक लाने वाली छात्र छात्राओं को 31000 रु देने की घोषणा की थी। मणकसास सेंटर पर 90% से ऊपर एक ही छात्रा ने 95% अंक प्राप्त किए हैं। उस छात्रा का सम्मान स्वतंत्रता दिवस को नगद राशि देकर किया जाएगा। बुधवार को खोह की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नव प्रवेशोत्सव में बच्चों को रैली निकालकर सरपंच गीता देवी गुर्जर ने रवाना किया। डीजे के साथ नाचते गाते गांव के मुख्य मार्ग होते हुए वापस स्कूल में पहुंचे। अतिथियों ने दसवीं व बारहवीं बोर्ड में टॉपर रहने वाले बच्चों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान मणकसास प्रिंसिपल जेपी यादव, प्रधानाचार्य शीशराम चौहान, सामाजिक कार्यकर्ता रोशन लाल वर्मा, बाबूलाल गुर्जर सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।